आगरा में ताज का दीदार करने आए दंपती का आठ साल का बेटा सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया। माता पिता ने खून बहता देखा तो चीख पुकार मच गई। इस दौरान पर्यटन पुलिस ने तत्काल मदद करते हुए बच्चे को प्राथमिक उपचार दिलाया। वहीं उमस के कारण पांच पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई।