फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने माह के बाद किसानों का धरना खत्म, इनर रिंग रोड के दूसरे चरण का काम शुरू

Wed, 07 Mar 2018 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण की टीम को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों ने पिछले करीब डेढ़ वर्ष से धरने पर बैठे किसानों को समझाकर उनका धरना समाप्त करा दिया है और इनर रिंग रोड के दूसरे चरण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। 
विज्ञापन


धवार एडीए के अफसर प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ लेकर मौके पर गए थे। इनर रिंग रोड का प्रथम चरण (10.9 किलोमीटर फतेहबाद रोड से एत्मादपुर रोड तक) का निर्माण पूर्ण होने के बाद सितंबर 2017 में आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया था। 

लेकिन फतेहाबाद रोड से रोहता नहर तक (करीब 7.5 किलोमीटर) के दूसरे चरण का कार्य किसानों के विरोध के चलते अधर में था। किसानों ने नई दरों के हिसाब से चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर और रोड में कई अंडर पास खत्म करने के विरोध के चलते काम बंद कर दिया था। 
विज्ञापन

किसानों का धरना करीब डेढ़ वर्ष से चल रहा है। बुधवार को विकास प्राधिकरण के ओएसडी योगेंद्र कुमार, एसडीएम सदर श्याम लता आनंद और सीओ सदर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने किसानों से वार्ता की। ओएसडी योगेंद्र कुमार ने किसानों का समझाया कि योजना को रोकना ठीक नहीं है। लिहाजा सड़क का निर्माण शुरू करा दें और उनका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। 

यदि न्यायालय उनके हक में फैसला देगा तो प्राधिकरण न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देगा। इस पर किसान सहमत हो गए और काम शुरू करा दिया गया है। 
विज्ञापन

तीसरा चरण नहीं बनाएगा विकास प्राधिकरण

इनर रिंग रोड के निर्माण के चलते कंगाल हो चुके प्राधिकरण ने तीसरे चरण का निर्माण करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। तीसरा चरण रोहता नहर से लेकर मलपुरा तक बनाना है। 

लेकिन एडीए के अफसरों ने कह दिया है कि प्राधिकरण तीसरे चरण का निर्माण नहीं कर सकता है। ऐसे में इनर रिंग रोड के तीसरे चरण को नेशनल हाईवे अथारिटी के माध्यम से बनवाने पर विचार चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें