बाह: हादसे में घायल मितायली के विनोद और बिलखती छोटे भाई की पत्नी गुंजन
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाइवे पर बाह के बड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे लोडर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। बाइक सवार मिताइली गांव का विनोद घायल हो गया। खून से लथपथ विनोद सड़क पर छटपटा रहा था। आगरा से जैतपुर ब्लाॅक के परिषदीय स्कूल में पढ़ाने के लिए शिक्षिका शिवा मधुकर अपनी कार से जा रही थीं।
साथी शिक्षक की मदद से उन्होंने घायल को अपनी कार से इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। उन्होंने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। इतना ही नहीं घायल के मोबाइल से कॉल कर परिजन को सूचना दी। सूचना पर पहुंची छोटे भाई की पत्नी की गुंजन घायल जेठ की हालत देखकर रो पड़ी। उन्होंने घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भिजवाया।