छात्रा की मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
गुंजन की हालत गंभीर
चाचा चंदन तोमर ने बताया कि गुंजन की हालत गंभीर है। वह एम्स में भर्ती है। भाई खमान सिंह (गुंजन के ताऊ) और रामनिवास (मामा) उसके साथ गए हैं। वह कोमा में है। एसएन मेडिकल कालेज से उसे रेफर किया गया था।
डीसीपी पहुंचे गांव, ग्रामीणों से की बात
डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा शनिवार को गांव बास महापत पहुंचे। ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने कहा कि कार में सवार तीन और लोगों पर कार्रवाई होगी। इस पर उन्होंने कहा कि वो जांच करा रहे हैं। टीम को लगाया गया है। आरोपी के गांव से लेकर दिल्ली तक टीम जांच करेगी। अगर, किसी और का नाम आता है तो वो केस में बढ़ाया जाएगा। कार्रवाई की जाएगी।
लावण्या को भी आया होश
पांच साल की लावण्या का इलाज भी जीआर अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को उसका एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में सीटी स्कैन हुआ था। इसके बाद उसे जीआर अस्पताल ले आया गया। उसकी देखरेख में पिता परमहंस लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि बेटी को होश आ गया है। वह कुछ बोल नहीं पा रही है। उसके सिर में टांके हैं। हाथ में चोट लगी है।