इस बीच शुक्रवार की देर रात अनुज ने मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मामले को लेकर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के साथ ही जानलेवा हमला की वारदात को हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया जाएगा।
पुलिस को मिले अहम सुराग
अनुज को गोली मारने वाले ट्रैक्टर सवार लोगों की तलाश में पुलिस की टीमें मध्य प्रदेश के भिंड में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के हाथ एक टोल से मिले सीसीटीवी में ट्रैक्टर की पहचान कर ली गई है। हालांकि अभी नंबर नहीं मिल सका है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।