भोगांव। क्षेत्र के गांव बरधनिया में जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को प्रतियोगिता में नगला इतबारी और गढिय़ा गोविंदपुर की टीमों के बीच मैच खेला गया। नगला इतवारी की टीम ने 183 रनो से मैच जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी पर देवेंद्र को मैनऑफद मैच का पुरुस्कार दिया गया।
मंगलवार को खेले गए मैच में नगला इतबारी के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में दो विकेट खोकर 233 रन बनाए। देवेंद्र ने 9 छक्के और 5 चौके लगाकर 97 रन बनाए। जबाब में खेलने उतरी गढिय़ा गोविंदेपुर की टीम ने सभी विकेट के पतन पर सिर्फ 50 रन ही बना पाए। शानदार बल्लेबाजी पर देवेंद्र को मैनऑफद मैच का पुरस्कार सत्यप्रकाश ने प्रदान किया।
इस मौके पर डा तालेराम वर्मा, अभिलाख राजपूत, सुभाष चंद्र, हुकम सिंह, जितेंद्र, योगेश, विकाश, अवनीश, पवन पंडित, कल्याण सिंह, हंसराज, अमित कुमार, सुमित आदि मौजूद रहे।