फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समर कैंप में बाइबिल शिक्षा की दी जानकारी

Sat, 18 May 2024 04:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
समर कैंप में बाइबिल शिक्षा की दी जानकारी
विज्ञापन

- सेंटीनियरल चर्च में चल रहे तीन दिवसीय कैंप का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित सेंटीनियल चर्च में चल रहे तीन दिवसीय समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया। कैंप में बाइबिल शिक्षा की भी जानकारी दी गई। शिविर के समापन अवसर पर पादरी अनीस जेकव ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग करना जरूरी है। समरकैंप में मैनपुरी के साथ ही शिकोहाबाद की सीएनआई चर्च के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन आगरा डायसिस आगरा के सौजन्य से किया गया। शिविर में मैनपुरी सेंटीनियल चर्च के 40 और शिकोहाबाद सीएनआई चर्च के 15 बच्चों ने भाग लिया। संडे स्कूल सेक्रेटरी आगरा डाइसिस रिन्वी नोएल ने शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया। तीन दिवसीय शिविर में प्रशिक्षक प्रत्यूश, सचिन, जैरिल आदि का सराहनीय सहयोग रहा। कैंप में बाइबिल की शिक्षा से समाज के प्रति दायित्वों, लेखन, गायन और खेल गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर शालता पीटर, अमृता खान, ममता मसीह, रीतू, ऐस्थर मसीह, शालिनी मसीह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका एल्वर्ट, आस्टिन खान, शैलविन मसीह, स्तुति, आराधना मसीह, आयुषी यंग, एंडिरया रोज जेकब मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें