खेत नहीं जोतने दे रहे रसूखदार
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। तहसील क्षेत्र के गांव नगला बलसिंह में रसूखदार एक किसान को खेत जोतने नहीं दे रहे हैं। पीड़ित ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। किसान अरविंद कुमार ने एसडीएम को बताया कि गांव पुढरी में करीब पांच बीघा का खेत है। जब भी वह खेत को जोतने बोने के लिए जाता है तो रसूखदार उसे रोक देते हैं। खेत में अपना हिस्सा बताकर वर्षो से फसल का नुकसान करते चले आ रहे है। कई बार शिकायत के बाद भी लेखपाल, कानूनगो भी उसकी नहीं सुनते हैं।
वहीं एक शिकायत गांव गिगौरा निवासी सुनीता देवी ने एसडीएम संध्या शर्मा को दी है। इसमें कहा है कि उसने अपना मकान नामजद दंपती को रहने के लिए दिया था। अब जरूरत पड़ने पर उनसे मकान खाली करने के लिए कहा तो वह मकान खाली करने के लिए तैयार नहीं हैं। वह लोग मकान को अपना बताते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज भी बनवा लिए हैं। जबकि उनका मकान से कोई लेना देना नहीं है। एसडीएम ने तहसीलदार नीरज द्विवेदी को जांच सौंपी है। संवाद