फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई: सेब-संतरा के भाव बिक रहा नीबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना की दूसरी लहर के तेवर देख इम्युनिटी बढ़ाने के लिए चिकित्सक लोगों को विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। बाजार में फल महंगाई की चपेट में हैं। बाजार में नीबू पर इस कदर तेजी है। पिछले साल के मुकाबले वह चार गुना अधिक कीमत पर बिक रहा है। सेब-संतरा के भाव पर नींबू की बिक्री हो रही है। ऐसे में लोग किस तरह से फलों का सेवन कर अपनी इम्युनिटी बढ़ाएं।
विज्ञापन

जिला में कोरोना का संक्रमण काफी बढ़ गया है। वर्ष 2020 में इतना असर नहीं था, जितना इस बार नजर आ रहा है। अब तक 90 जानें जा चुकी है जबकि 3400 से अधिक संक्रमित हैं। संक्रमण से बचने के लिए चिकित्सक विटामिन सी का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। इसमें सेब, संतरा, नीबू, कीवी जैसे फलों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे इम्युनिटी को बढ़ाकर संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें। मांग बढ़ने का असर इसकी कीमतों पर देखा जा रहा है। फल विक्रेताओं ने कोरोना कर्फ्यू के चलते मौके का फायदा उठाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें