फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः ईधौन में फैला बुखार, तीन दिन में चार की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली

Wed, 11 Sep 2019 03:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
गांव ईंधौन में वायरल फीवर से तीन दिन में चार लोगों की मौत हो गई। इन सभी का उपचार झोलाछाप से कराया गया। लोगों का कहना है कि सभी बुखार से मरे हैं।
विज्ञापन


हालांकि सीएमओ मुकेश वत्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि बुखार तो फैला है लेकिन लोगों की मौत कैसे हुई, यह जांच पड़ताल के बाद ही साफ हो सकेगा।

मंगलवार रात आठ बजे स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें पहुंचीं। अभी भी बड़ी संख्या में लोग बुखार से तप रहे हैं। तीन घंटे में ही 104 मरीज मिल गए। इन्हें दवाई दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मैनपुरीः संक्रामक बीमारियों से दो लोगों की मौत, एक हजार से अधिक को दिया इलाज

तहसील मुख्यालय से 20 किमी दूर गांव ईंधौन फिरोजाबाद से सटा हुआ है। बुखार बड़ी तेजी से फैला है। घर-घर में चारपाई पर मरीज लेटे नजर आ रहे हैं। गांव से फिरोजाबाद सिर्फ पांच किमी दूर है। इस कारण लोगों को फिरोजाबाद जाना आसान रहता है।
 

इनकी जान गई
1. मुकेश (45) को छह दिन पहले बुखार आया, मुंह में छाले पड़े, दस्त लगे, मंगलवार को मौत हो गई।
2. कपूरी देवी (60) को तीन दिन पहले तेज बुखार आया, सोमवार को दम तोड़ दिया।
3. गंगा देवी (60) को पांच दिन पहले तेज बुखार आया, हालत बिगड़ती गई, सोमवार को मौत हो गई।
4. नंदनी (3) पुत्री देवकरण को तेज बुखार आया, दस्त लगे, रविवार को मौत हो गई।

बुजुर्गों की हालत गंभीर 
बुखार से पीड़ित मिले लोगों में सावित्री (50), बत्तीराम (60), दौजीराम (40), अरविंद (3), केदारी (45) की हालत गंभीर मिली। फतेहाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुशवाह, डॉ. पवन यादव के नेतृत्व में रात में ही दो टीमें गांव में भेजी गईं। डॉक्टरों ने बताया कि बुखार से पीड़ित बुजुर्गों की हालत गंभीर मिली है।

ये भी पढ़ें: मैनपुरी में बुखार का कहर, 24 घंटे में तीन बच्चों सहित चार की मौत

मुंह में छाले, टूट रहा बदन
डॉक्टरों ने बताया कि बुखार के बारे में मरीजों का कहना था कि तेजी से बदन तपता है, बहुत दर्द होता है, मुंह में छाले पड़ रहे हैं, उल्टी और दस्त भी हैं।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि बुखार से तीन दिन में चार की जान चली गई है। हमने 104 मरीजों को दवाई दी है, रक्त पट्टिकाएं भी बनाई जा रही हैं - डॉ. मुकेश कुशवाहा, प्रभारी अधीक्षक सीएचसी, फतेहाबाद

ईंधौन में बुखार फैलने की जानकारी मिली है। इस पर टीमें भेजी गई हैं। यह पता लगाने का प्रयास चल रहा है कि पूरे गांव में बुखार कैसे फैला - डॉ. मुकेश वत्स, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें