फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः दिनदहाड़े राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाइनेंसकर्मी को मारी गोली, हत्या से मची सनसनी

Wed, 11 Sep 2019 03:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हत्याकांड के बाद जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिनदहाड़े राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से फिरोजाबाद पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने मृतक की पहचान फतेहपुरसीकरी निवासी नौबत सिंह के रूप में की है। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर थाना लाइनपार के क्षेत्र बंदरवाली पुलिया स्थित एनएचटू हाईवे पर बाइक सवार एक युवक को दो से तीन हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगते ही मृतक बाइक से गिर पड़ा। मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस गोली लगाने वाले व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। दिनदहाड़े हाईवे पर घटना को अंजाम देने से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान 36 वर्षीय नौबत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी चुरारी थाना फतेहपुर सीकरी के रूप में हुई। बाकी अन्य जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। बताया गया मृतक फ़िरोजाबाद में आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस में काम करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें