फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद की उड़ान: छह महीने की बंदी के बाद शुरू हुई हवाई यात्रा, भोपाल से पहले दिन 18 यात्री आए आगरा

Sun, 10 Oct 2021 03:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान स्थगित की गई उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं, रविवार को छह महीने की बंदी के बाद भोपाल से इंडिगो का जहाज आया।
 
विज्ञापन
आगरा: भोपाल से आगरा आई इंडियो की फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट छह माह की बंदी के बाद आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंची। पहले दिन 18 यात्री भोपाल से आगरा आए। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हवाई उड़ाने स्थगित कर दी गईं थीं। अब फिर से उड़ान सेवा शुरू हो रही है। लखनऊ से आगरा के बीच उड़ान शुरू करने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार से भोपाल और आगरा के बीच बहुप्रतीक्षित उड़ान को शुरू किया। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आगरा आएगी। आगरा से भोपाल का सफर महज 1.25 मिनट में पूरा हो जाएगा। रविवार को भोपाल से आगरा की फ्लाइट शुरू हुई तो पहले दिन 18 यात्री भोपाल से आगरा आए।

विज्ञापन


बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस ने 10 अक्तूबर से भोपाल आगरा के बीच उड़ान शुरू करने की जानकारी पहले ही दी थी। फ्लाइट का समय पहले ही तय किया जा चुका था। यह उड़ान भोपाल से आगरा 1.35 मिनट में आएगी। भोपाल से यह 11.35 बजे चलेगी और 1.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेगी, जबकि 20 मिनट तक ठहर कर दोपहर 1.30 बजे आगरा से उड़ान भरेगी और दोपहर 2.55 बजे भोपाल पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत प्रकरण: खुलासे के करीब एसआईटी, मोबाइल के डिलीट मैसेज में छिपा मौत का राज!
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें