अगले माह दिवाली और छठ पूजा के त्योहार हैं। रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा तो नहीं की, लेकिन दिसंबर में संभावित कोहरे से निपटने के लिए ट्रेनों के निरस्तीकरण का प्लान जारी कर दिया। वहीं, अधिकांश ट्रेनों में अक्तूबर से नवंबर के त्योहारी सीजन में सीटें फुल हो चुकी हैं। यात्री परेशान हैं, लेकिन अभी तक कदम नहीं उठाए गए हैं।
रेलवे के प्रयागराज मुख्यालय ने कोहरे के सीजन का प्लान तैयार कर निरस्त की जाने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही सीजन में बदले रूट से गुजरने व आंशिक रूप से निरस्त की जाने वाली गाड़ियों की भी जानकारी दी है। इसमें आगरा मंडल की ट्रेनों में (02179-80) आगरा फोर्ट-लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी। इसी तरह (03239/40) पटना-कोटा एक्सप्रेस दिसंबर में 3,10, 17, 24 और 31 को निरस्त रहेगी। जनवरी में 7, 14, 21, 28, फरवरी में 4, 11, 18, 25 को निरस्त रहेगी। कोटा पटना दिसंबर में 4, 11, 18, 25, जनवरी में 1, 8, 18, 22, 29, फरवरी में 5, 12, 19, 26 को निरस्त रहेगी। वहीं यह ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी के बीच आगरा होकर नहीं गुजरेगी। यह कानपुर सेंट्रल, फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर होकर चलेगी।
अभी से शुरू हो गई वेटिंग
अक्तूबर के आखिरी सप्ताह और 4 नवंबर को दिवाली और इसके बाद छठ पूजा के त्योहारों के लिए अभी से वेटिंग शुरू हो गई है। कर्नाटका स्पेशल, निजामुद्दीन-हबीबगंज, भोपाल एक्सप्रेस, बंगलुरु राजधानी, ताज एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा, केरला, मंगला, पंजाब मेल, तमिलनाडु एक्सप्रेस समेत अधिकांश ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में रेलवे ने अभी तक त्योहारों पर उमड़ने वाली भीड़ के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था नहीं की है।
दो दिन की राहत के बाद बढ़े दाम: जानिए आज क्या है आगरा शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए
amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।