फतेहपुर सीकरी में मन्नत का धागा बांधतीं साइना नेहवाल
- फोटो : social media
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल इन दिनों स्मारकों के भ्रमण पर हैं। पिछले दो दिनों में आगरा का ताजमहल, अकबर का मकबरा और वृंदावन का बांकेबिहारी मंदिर देखने के बाद अब साइना नेहवाल ने बुधवार को फतेहपुर सीकरी की मजार पर मत्था टेका। शेख सलीम चिश्ती की मजार पर उन्होंने मन्न्त का धागा बांधा और यहां के महल की जानकारी ली। साइना नेहवाल ने सीकरी में जोधा बाई का महल घूमा। इसके बाद वो वापस आगरा के लिए निकल गईं। इस दौरान उन्होंने जल्द मन्नत का धागा खोलने के लिए आने की बात कही।
बता दें कि मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल रविवार से आगरा में हैं। सोमवार को उन्होंने मथुरा और वृंदावन का भ्रमण किया था और उसके बाद अकबर का मकबरा देखा था। मंगलवार को उन्होंने ताजमहल का दीदार किया और शाम को मेहताबबाग घूमने गईं।
अचानक पहुंचीं साइना
बुधवार दोपहर को बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल अचानक फतेहपुर सीकरी पहुंचीं। यहां गुलिस्तां कांपलेक्स होटल में उन्होंने म्यूजियम देखा और फिर वहां से फतेहपुरसीकरी शेख सलीम चिश्ती की दरगाह आईं। पीरजदा सैफ मियां के अनुसार उन्होंने चादरपोशी के बाद मन्नत का धागा बांधा और जल्द मन्नत का धागा खोलने आने की बात कही। बुलंद दरवाजे के दीदार के बाद उन्होंने यहां के स्मारकों की जमकर तारीफ की। इसके बाद जोधाबाई का महल देखकर वो वापस आगरा के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान उनके साथ पति पी. कश्यप और उनके मित्र भी रहे।