फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम भारत-नेपाल के बीच भर रहे उड़ान, आगरा से भी वायु सेना के जवान जुटे

Wed, 29 Apr 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में भूकंप के तुरंत बाद राहत व बचाव कार्य में जुटे भारतीय सेनाओं के जवानों की तारीफ देश-दुनिया में यूं ही नहीं हो रही है। भूकंप पीड़ितों की मदद को आर्मी और एयरफोर्स के जवान जिस जोश के साथ सुबह मदद को भारत से रवाना होते है उसी जोश के साथ शाम को लौटकर अगले दिन की तैयारी में जुट जाते हैं। यह क्रम तीन-चार दिनों से बना हुआ है। आगरा से भी भारतीय वायु सेना के विमानों से राहत सामग्री भेजी जा रही है। मंगलवार को भी सैनिकों का दल राहत सामग्री लेकर रवाना हुआ। साथ ही कुछ जवानों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन


नेपाल में जलजले ने हजारों लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। हजारों ही लोग ऐसे हैं जो वहां अब भी फंसे हुए है। नेपाल में भारत की वायु और थल सेना ने आपदा प्रबंधन संभाल लिया है। कई दिनों से हरक्यूलस, आईएल-76 और एएन-32 विमान मदद को भेजे जा रहे हैं। मंगलवार को भी आगरा से हरक्यूलस में विमान राहत सामग्री लेकर सेना के जवान रवाना हुए। आगरा की पैरा ब्रिगेड दुर्गम इलाकों में फंसे पीड़ितों को निकालने में जुटी है। आगरा आर्मी हास्पिटल फील्ड टीम ने काठमांडू एयरपोर्ट के पास अस्थाई अस्पताल बना दिया है। एमएच के डाक्टर घायलों की सर्जरी से लेकर फर्स्टएड तक दे रहे हैं। हर राहे कुछ जवान सुबह जरूरी दवा, खाद्य सामग्री पहुंच जाते हैं और शाम को लौट आते हैं। पैरा ट्रूपर खतरनाक क्षेत्रों में जाकर फंसे हुए लोगों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसी जानकारी के आधार पर सेना के हेलीकाप्टर मदद को पहुंच जाते हैं। सेना के जवान खतरनाक जगहों से स्लाइडर के थ्रू लोगों को निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें