1974 में वीरेंद्र स्वरुप ने भारतीय क्रांति दल से और 1977 में जनता पार्टी से गंगा सहाय यादव व 1980 में कांग्रेस पार्टी से जगदीश सिंह ने जीत हासिल की। इसी तरह 1985 में निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में रामनरेश यादव चुनाव ही नहीं जीते बल्कि मुख्यमंत्री भी बने थे। 1989 में राकेश कुमार, 1991 में झाऊलाल यादव ने जीत दर्ज की थी।
1993 के चुनाव में मुलायम सिंह जीते थे
वर्ष 1993 में समाजवादी पार्टी से मुलायम सिंह यादव इसी विधानसभा क्षेत्र से जीते थे। 1996 में भारतीय जनता पार्टी के अशोक यादव, 2002 में फिर से सपा के टिकट पर हरिओम यादव ने जीत दर्ज की जबकि 2007 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अशोक यादव ने विजय पताका फहराई थी।
वर्ष 2012 में सपा से ओमप्रकाश वर्मा, 2017 में डॉ. मुकेश वर्मा ने लंबे अर्से बाद दूसरी बार भाजपा को जीत दिलाई थी। वर्तमान में विधायक डॉ. मुकेश वर्मा सपा में शामिल हो गए हैं। जबकि 2012 में सपा से जीते पूर्व विधायक ओमप्रकाश भाजपाई हो गए हैं।