फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: औड़ेन्य पड़रिया के प्रधान के खिलाफ फेसबुक पर की अभद्र पोस्ट

Tue, 04 Jun 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव औड़ेन्य पड़रिया के प्रधान को लेकर नगला जुला निवासी एक युवक ने फेसबुक पर अभद्र पोस्ट की। जब प्रधान ने इस बारे में पूछा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव औड़ेन्य पड़रिया निवासी सुदीप सिंह चौहान वर्तमान में ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। नगला जुला निवासी सत्यदेव उर्फ सोनू ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधान के खिलाफ 30 मई को आपत्तिजनक पोस्ट की। इसमें लिखा कि बेईमान प्रधान पागल हो गया है। इसे बरेली ले जाना पडे़गा। कुत्ते की तरह हरकतें कर रहा है। इसी तरह से कई अपशब्द लिखे। प्रधान ने जब इस बारे में सत्यदेव उर्फ सोनू से बात की तो वह आग बबूला हो गया।
गाली-गलौज करते हुए प्रधान से कहा कि अभी तो सिर्फ फेसबुक पर लिखा है। अगर कहीं मिल गया तो जान से मार दूंगा। -गलौज करते हुए प्रधान से कहा कि अभी तो सिर्फ फेसबुक पर लिखा है। अगर कहीं मिल गया तो जान से मार दूंगा। पीड़ित की तहरीर पर सोमवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें