फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: व्यापार कर अधिकारी से अभद्रता...24 साल में एक भी गवाह नहीं हुआ पेश, तीन आरोपी बरी

Sat, 26 Apr 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

व्यापार कर अधिकारी से अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा के आरोप के मामले में अभियोजन पक्ष 24 साल में एक भी गवाह अदालत में पेश नहीं कर सका। जिसके बाद तीन आरोपियों को बरी कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में व्यापार कर अधिकारी से अभद्रता, शासकीय कार्य में बाधा के मुकदमे में अभियोजन पक्ष 24 साल में एक भी गवाह अदालत में पेश नहीं कर सका। एसीजेएम आतिफ सिद्दीकी ने ठोस साक्ष्य के अभाव में आरोपी दिनेश, बब्बू और पूती को बरी करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मुस्लिम युवक की हत्या का सच आया सामने, पुलिस ने बताई चौंकाने वाली वजह...जिसके कारण मारी गई गुलफाम को गोली


 
Trending Videos

ये है मामला
थाना सैंया में व्यापार कर अधिकारी राजकुमार ने केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि वह सैंया के सहायता केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात थे। 15 मई 2001 की दोपहर पूती नाम का व्यक्ति सहायता केंद्र के गेट में लात मारकर अंदर आ गया। गालीगलौज देने लगा। विरोध पर मारपीट पर उतारू हो गया। मौके पर पुलिसकर्मियों ने कस्टडी ले लिया। दिनेश, बब्बू और जीतू आरोपी पूती को जबरन कस्टडी से छुड़ाकर ले गए। आरोपी जीतू की 2016 में मौत हो गई। अदालत ने उसके विरुद्ध कार्रवाई समाप्त कर दी थी।

ये भी पढ़ें -  UP: मोबाइल के मैसेज और फुफेरा भाई...पति को इसलिए दी दर्दनाक मौत, अंधे इश्क में कातिल बन गई थी घरवाली


 
विज्ञापन

पेश नहीं हुए गवाह
 गवाहों को अदालत में हाजिर कराने के लिए पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन सहित अन्य अधिकारियों को भी पत्र भेजे थे। इसके बाद भी 24 साल में अभियोजन एक भी गवाह को अदालत में पेश नहीं कर सका। 

ये भी पढ़ें -  UP: आलीशान कोठी और करोड़ों की संपत्ति...खुद के रहने के लिए घर नहीं, बेटों की ऐसी करतूत सुन; खुल जाएंगी आंखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें