फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत फिर घर में घुसकर की गंदी हरकत: दो ग्राम प्रधान समेत सात दोषियों को तीन साल की सजा, जानें पूरा मामला

Tue, 25 Apr 2023 08:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पहले पंचायत फिर घर में घुसकर महिला से अभद्रता और मारपीट के मामले में दो ग्राम प्रधान समेत सात दोषियों को तीन साल की सजा सुनाई गई है। 
विज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ अपराध - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोर्ट ने घर में घुसकर मारपीट और अनुसूचित जाति उत्पीड़न के मामले में दो ग्राम प्रधान बरहन निवासी अनिल कुमार उर्फ अन्नी और बरहन के गांव चुहरपुर निवासी जगदीश यादव को दोषी पाया। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट रविकांत ने इन्हें 3 साल कैद की सजा सुनाई। अन्य पांच आरोपियों महेश चंद सिहोरिया, लोक दीपक, देश दीपक, विनीत और भोजराज को अन्य धाराओं में 3 वर्ष कैद और 24 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

यहां का है मामला 

बरहन थाने में गांव सीहोरगढ़ निवासी बैजंती देवी ने केस दर्ज कराया। बताया कि 30 अगस्त 2015 की सुबह 10 बजे गांव के ही निवासी महेश सिहोरिया के ट्यूबवेल पर एक विवाद के निस्तारण के लिए पंचायत हो रही थी। वह भी वहां मौजूद थी। पंचायत में बरहन के प्रधान अनिल कुमार, गांव चुहरपुर के प्रधान जगदीश यादव, गांव के बहुत से लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: शादी वाले दिन बाजार में चिपकाए दुल्हन के अश्लील पोस्टर, जानकारी मिलते ही दूल्हा पक्ष ने रख थी ये डिमांड

विज्ञापन

घर में घुसकर बोला था हमला 

आरोप है कि पंचायत में अनिल कुमार गालीगलौज करने लगा। जातिसूचक शब्द बोलकर कहा कि हमारे साथ बैठेगी। विरोध पर आरोपी अनिल कुमार उर्फ अन्नी, जगदीश यादव, गांव सीहोरगढ़ के अन्य आरोपियों ने अभद्रता की। वह घर लौट आई। पीछे से सभी लोगों ने लाठी-डंडा, धारदार हथियार और बंदूक लेकर मेरे घर में घुसकर हमला बोल दिया। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट रविकांत ने एडीजीसी हेमंत दीक्षित के तर्क के आधार पर आरोपियों को दोषी माना और सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें