फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः ईंटों से भरा ट्रैक्टर रोकने पर एआरटीओ से अभद्रता, लोगों ने किया हंगामा

Fri, 10 Jul 2020 07:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एत्मादपुर-खंदौली रोड पर चेकिंग के दौरान ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉला को रोकने पर चालक और ग्रामीणों ने एआरटीओ से अभद्रता की। काफी देर तक हंगामा होता रहा, पुलिस पहुंचने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एआरटीओ अनिल कुमार टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। खंदौली की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ट्रोला को रोककर कागजात दिखाने के लिए कहा। ट्रैक्टर चालक ने शोर मचा दिया कि ये लोग फर्जी अधिकारी है जबरन वसूली कर रहे हैं। आसपास से ग्रामीण एकत्रित हो गए और अधिकारी की गाड़ी को घेर लिया। 

एआरटीओ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी सलीम खान मौके पर पहुंचे। अनिल कुमार ने बताया की उनका एक मोबाइल गायब है। कुछ देर बाद मोबाइल वहीं मिल गया। पुलिस ट्रैक्टर थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

झरना नाले पर युवक से दस हजार रुपये, मोबाइल लूटा
यमुनापार हॉस्पिटल से काम कर लौट रहे युवक से ऑटो सवार चार बदमाशों ने दस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। तमंचे के बट मारकर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने छलेसर पुलिस चौकी पर पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

घटना झरना नाले के पास गुरुवार की रात नौ बजे हुई। मोहल्ला ब्राह्मण निवासी मोहित वर्मा पुत्र मंगल सिंह वर्मा ने पुलिस को बताया की वह यमुनापार स्थित एक हॉस्पिटल में कंपाउंडर है। रात में काम से लौटते में रामबाग से ऑटो में सवार हुआ। ऑटो में पहले से ही चालक सहित चार युवक बैठे हुए थे। झरना नाला पार करते ही एक युवक ने उससे मोबाइल मांगा। नहीं देने पर दूसरे साथी ने तमंचे की बट से उसके सर पर कई वार किए।

उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए। यमुना एक्सप्रेसवे कट से होकर छलेसर स्थित महावीर ढाबा के सामने ओवरब्रिज के ऊपर फेंककर आगरा की ओर फरार हो गए। थाना प्रभारी सलीम खान ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। सर्च अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें