जुमे की नमाज अदा करने के लिए शाही जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी एकत्रित हुए। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। साथ ही सीमा पर छिड़े युद्ध के हालात में हिंदुस्तान की फतह और पाकिस्तान के खात्मे की दुआ की गई।
ये भी पढ़ें - IND-PAK: लाहौर तक घर में घुसकर मारा... 93 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण, फिर भी बाज न आया पाकिस्तान
नमाज के बाद मुस्लिम युवाओं ने हाथों में तिरंगे झंडे लेकर मस्जिद से ही तिरंगा यात्रा निकाली। युवाओं में पाकिस्तान के खिलाफ खासा आक्रोश नजर आया। आल इंडिया जमीएतुल कुरैश के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ काले ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक इरादों को नेस्तनाबूद करने के लिए इंडियन आर्मी काफी है।
ये भी पढ़ें - UP: 'फोन मत काटना' एयरफोर्स अधिकारी के पिता 10 दिन तक घर में रहे कैद, दहशत ऐसी...कमरे से बाहर नहीं निकले
उन्होंने कहा कि हमारे देश के खिलाफ जो आंख उठाकर देखेगा उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर नौजवान तैयार है। कौमी एकता का संदेश देने के लिए ही शाही जामा मस्जिद से तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जिलाध्यक्ष अदनान कुरैशी ने कहा कि युवाओं में पाकिस्तान की हरकतों से खासा गुस्सा है। यही कारण है कि जुमे की नमाज के बाद यात्रा निकालने का फैसला किया गया। इस दौरान हाजी पापू, हाजी कदीर, हाजी बब्बू, मोहम्मद इलियास, दानिश, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद कामरान, मोहम्मद रईस, भूरा कुरैशी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - IND-PAK Tension: सैन्य इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता, ताज पर हाई अलर्ट; प्रतिबंधित किया गया ड्रोन