फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बाजार में चलेगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
10एमएनपी-10-शहर के लेनगंज में मुनादी के बाद दुकानदारों द्वारा पीछे की गई दुकानें - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के बाजारों में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन और नगर पालिका द्वारा मंगलवार से बाजारों में अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले सोमवार को मुनादी करवाकर दुकानदारों को खुद ही सामान हटा लेने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों में लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। चाहे सदर बाजार हो या फिर बजाजा बाजार। इसके पीछे दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किया अतिक्रमण प्रमुख कारण है। अब इस अतिक्रमण को हटाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन मंगलवार से कार्रवाई करेगा। इसके लिए बीते तीन दिनों से लगातार शहर में मुनादी करवाकर दुकानदारों को चेतावनी दी जा रही है। उनसे कहा जा रहा है कि वे खुद ही अपना सामान हटाकर सड़क खाली कर दें। अभियान के दौरान उनका सामान जब्त करने के साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी।
आगरा रोड भी प्रशासन की सूची में टॉप पर है। शहर की इस मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के चलते रोजाना जाम के हालात बने रहते हैं। इससे प्रशासन को भी समस्या होती है, लेकिन अब जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

आधा किलोमीटर सफर में लगते हैं तीन मिनट
शहर के तांगा स्टैंड से बड़े चौराहे तक की दूरी महज आधा किलोमीटर है। जाम के चलते यहां लोगों को जूझना पड़ता है। इस सफर तो तय करने में जाम के चलते 30 मिनट तक का समय लगता है। गर्मियों में तो जाम में फंसे लोगों को धूप में और भी मुश्किल होती है, लेकिन लाख कोशिशों के बाद यहां जाम से निजात नहीं मिल पा रही है।
खाली नजर आए रास्ते
सोमवार को प्रशासन ने मुनादी कराई तो नजारा कुछ बदला-बदला नजर आया। शहर के लेनगंज बाजार व अन्य कई स्थानों पर खुद ही दुकानदारों ने अपना सामान हटा लिया। इससे बाजारा की सड़कें कुछ चौड़ी नजर आईं।
सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वे अपनी दुकान शटर तक ही रखें। मंगलवार से अभियान चलाया जाएगा जो भी सड़क पर सामान रखेगा, उसका सामान जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रजनीकांत पांडेय, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें