फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी जनित बीमारियों के बढ़ रहे मरीज, जिला अस्पताल में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुधवार को भर्ती पेटदर्द से पीड़ित महिला की मौत हो गई। वहीं अस्पताल में 405 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। छह मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में कोल्ड डायरिया, सर्दी जुकाम, खांसी और बुखार के 200 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक थी। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव पर्वतपुर निवासी कृष्णपाल सिंह की पत्नी सरला देवी को मंगलवार की रात अचानक तेज पेटदर्द हुआ। वे सर्दी से कांप रही थीं।
परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से बुधवार को छह मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि अगले कुछ और दिनों तक मौसम इसी प्रकार का रहने की संभावना है। ऐसे में बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें