फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक के बाद ताजमहल पर पहरा और सख्त, सुरक्षा बलों को किया गया अलर्ट

Wed, 27 Feb 2019 12:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय लड़ाकू विमानों से किए गए हमले के बाद ताजमहल पर सुरक्षा पहरा और सख्त कर दिया गया। मंगलवार सुबह जैसे ही एयर स्ट्राइक की खबरें चलीं, ताजमहल के रेड जोन में सीआईएसएफ के जवानों को हर प्वाइंट पर तैनात किया गया। 
विज्ञापन


ताजमहल के प्रवेश द्वारों पर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को लगाया गया। यलो जोन में बैरियरों के अलावा प्वाइंट पर पीएसी के हथियारबंद जवान तैनात किए गए। वहीं शहर के अन्य ऐतिहासकि इमारतों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।  

ताजमहल की सुरक्षा दो घेरे में है। ताज के अंदर रेड जोन में सीआईएसएफ ने अपने कमांडो तैनात किए हैं, वहीं पुलिस को ताज के पास सभी बैरियरों पर अलर्ट किया गया है। पीएसी के अतिरिक्त जवानों को ताज के पास के खाली प्वाइंट पर तैनात किया गया है। हथियारों से लैस पीएसी जवानों को यमुना किनारा की ओर और महताब बाग की ओर बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1971 के युद्ध में ढंका गया था ताज

सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान ने बतायाकि ताजमहल पर अतिरिक्त पीएसी तैनात कर दी गई है। ताज के पास कुछ प्वाइंटस चिन्हित हैं, जहां इन्हें लगाया गया है। ताज महोत्सव में भी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। संदिग्धों पर पूरी नजर हैं और उनसे पूछताछ भी की जा रही है।

1971 में पाकिस्तान से युद्ध के दौरान ताजमहल के मुख्य गुंबद को ढंका गया था। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय मुख्य गुंबद पर लकड़ी की पाड़ बांध कर उसे ढंका गया था, लेकिन 1971 में बंकर की तरह ताजमहल के गुंबद और मीनारों को कपड़े से ढंका गया था। 

बता दें कि 26 फरवरी की रात साढ़े तीन बजे 12 मिराज 2000 विमानों से पीओके में एयर स्ट्राइक की गई। इनके निशाने पर वहां स्थित आतंकी ठिकाने थे। लगभग 21 मिनट की कार्रवाई में मिराज ने 300 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया और उनके ठिकानों को तबाह कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें