फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में एयरपोर्ट पर बढ़ी यात्रियों की संख्या, अचानक से इतना ज्यादा हुआ इजाफा

Sat, 31 Mar 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट
विज्ञापन
उड़ान नियमित हो तो आगरा में हवाई यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। खेरिया हवाई अड्डे पर जनवरी और फरवरी के महीने में 35 फीसदी यात्री ज्यादा पहुंचे। 
विज्ञापन


यह स्थिति भी तब रही जब आगरा खजुराहो और आगरा जयपुर के बीच उड़ानें सप्ताह में केवल तीन दिन हैं। हर दिन उड़ान होने की स्थिति में यात्रियों की संख्या कई गुना तक बढ़ने की उम्मीद टूर आपरेटरों को है।

70 लाख भारतीय और 8 लाख विदेशी पर्यटक आगरा हर साल आते हैं, लेकिन विमान कंपनियों ने आगरा को अब तक यात्री न मिलने का बहाना बनाकर उड़ानें शुरू नहीं की। 
विज्ञापन

air india
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की बैठक में भी वह यही तर्क देते रहे हैं कि आगरा से बिजनेस नहीं मिल सकता, लेकिन महज दो महीनों की रिपोर्ट ने ही उनके तर्क को खारिज कर दिया है। 

एयरपोर्ट अथारिटी ने जनवरी और फरवरी के आंकड़े जारी किए हैं, जिसके मुताबिक आगरा में जनवरी में 2089 यात्रियों ने हवाई यात्रा की, जबकि फरवरी में यह संख्या 2195 हो गई। बीते साल की तुलना में यह बढ़ोतरी 35 फीसदी है। 

वाराणसी-आगरा-खजुराहो की एयर इंडिया की उड़ान लगभग फुल रहती है, वहीं जयपुर-आगरा की एलाइंस एयर की उड़ान शुरू होने के बाद से ही फुल रही है। एक भी दिन इसमें यात्रियों की संख्या कम नहीं हुई। 
विज्ञापन

विमानों की संख्या भी 39 फीसदी बढ़ी

एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक खेरिया हवाई अड्डे पर अप्रैल से अब तक 410 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें आईं, जबकि बीते साल इसी अवधि में इनकी संख्या महज 295 रही थी। 

चार्टर प्लेन की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। टूर आपेरटर और टूरिज्म गिल्ड महासचिव राजीव सक्सेना के मुताबिक आगरा से बंगलुरू, अहमदाबाद, हैदराबाद, गोवा, गुवाहाटी की उड़ानों को जोड़ने के बाद कई गुना यात्री बढ़ जाएंगे।

एयरपोर्ट अथारिटी की निदेशक कुसुम दास ने बताया कि आगरा में विदेशी और भारतीय पर्यटक काफी संख्या में आते हैं। यहां विमान कंपनियों के लिए असीमित संभावनाएं हैं। उड़ानें शुरू हों और नियमित होंगी तो यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। 

ये भी जानें 
साल    जनवरी    फरवरी    अप्रैल से अब तक
 2018    2089    2195    10,869
 2017    1654    1627    9250
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें