फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बुलियन समूहों के 31 प्रतिष्ठानों पर आयकर छापे, कारोबारियों में मचा हड़कंप

Thu, 19 Jul 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मथुरा
विज्ञापन
आगरा में छापेमारी के दौरान बाजार में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयकर विभाग ने गुरुवार को आगरा और मथुरा के तीन बुलियन समूहों (सोने-चांदी के थोक विक्रेता) के 31 प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापे मारे। चार शहरों आगरा, मथुरा, मुंबई और दिल्ली के सराफा प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई में 300 से ज्यादा आयकर अधिकारी जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन


इन 31 में से 24 जगह सर्च और 7 जगह सर्वे की कार्रवाई जारी है। आयकर विभाग ने बैंकों में स्ट्रॉंग रूम की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है, इस कार्रवाई से अब तक की सबसे बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा हो सकता है। 

आयकर विभाग ने आगरा के बुलियन कारोबारी सुशील चौहान, अजय अवागढ़ और मथुरा के नीरज अग्रवाल (आरएस बुलियन) की फर्मों पर गुरुवार सुबह छापा मारा। ये तीनों समूह आपस में लेन-देन करते हैं। इन समूहों से जुड़े चार शहरों में 31 प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन

कारोबारियों के सट्टेबाज से संबंध

मोती कटरा बाजार में मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
प्रधान आयकर निदेशक जांच अमरेंद्र कुमार के निर्देशन में और संयुक्त निदेशक जांच तरुण कुशवाह की निगरानी में 31 टीमों ने सर्च और सर्वे की कार्रवाई को शुरू किया। इन तीनों समूहों ने 123 करोड़ रुपये का सोना नोटबंदी के दौरान नगद बिक्री में दिखाया था। 

जिस फर्म को बिक्री दिखाई गई, वो 2012 में ही बंद हो चुकी थी। देहरादून, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा और कानपुर के आयकर अधिकारियों को इस कार्रवाई में लगाया गया है। 

आयकर विभाग सूत्रों के मुताबिक हाल में पकड़े गए सट्टेबाज श्याम बोहरा के साथ कई सराफों के संबंध होने के कागजात मिले हैं। बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और नगदी भी आयकर विभाग ने बरामद की है, जिसे जब्त करने के बाद रखने के लिए स्टेट बैंक समेत कई बैंकों के स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन

आरएस बुलियन पर लगा था 18 करोड़ जुर्माना

आयकर विभाग की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के आरएस बुलियन के स्वामी नीरज अग्रवाल, नेहा अग्रवाल की फर्म आयकर छापा सुबह शुरू किया गया। आयकर अधिकारियों ने जगन्नाथपुरी स्थित अमित अग्रवाल, ब्रजवासी कांप्लेक्स में प्रशांत सिल्वर और कमला विहार में विपिन गुडेरा के घर पर सर्च की गई। 

आरएस बुलियन पर हाल में ही वाणिज्य कर विभाग ने 18 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद चौक बाजार में सराफा कारोबारियों की दुकानें नहीं खुलीं। देर रात तक तीनों घरों में सर्च की कार्रवाई जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें