फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा युवक का जबरन किया लिंग परिवर्तन, सात माह बाद चंगुल से छूटा तो बताई आपबीती

Thu, 19 Jul 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
शादीशुदा युवक को बनाया मंगलामुखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन कोतवाली में गुरुवार को एक युवक को जबरन मंगलामुखी बनाने जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। 
विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव निवासी एक व्यक्ति पिछले कुछ वर्षों से वृंदावन में ही रहकर मंदिर देवालयों व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में नाचने गाने का काम किया करता था। 

आरोप है कि जिन लोगों के साथ वो काम करता था, उन मंगलामुखी समुदाय के लोगों ने 8 जनवरी 2018 को सुबह के 5 बजे उसे जबरन बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। 
विज्ञापन

सात माह तक बनाकर रखा बंधक

जब उसे होश आया तो उसने पाया कि उन लोगों ने उसका लिंग परिवर्तन कर दिया। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखने लगे। पिछले सात महीनों से वो कमरे में बंधक बना हुआ था। 

बुधवार को मौका मिलने पर वह उनके चंगुल से भाग निकला। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मंगलामुखी गिरोह की मुखिया छोटी बहू, साथी पूजा, कृष्णा, हुसैना, ऑटो चालक सोनू और फर्रुखाबाद निवासी चिकित्सक डॉ. राज के विरुद्ध तहरीर दी है। 

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने पूजा व कृष्णा नामक मंगलामुखी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित के है एक बेटा

जबरन मंगलामुखी बनाए गए युवक के गांव में पत्नी और एक बेटा भी है। माली हालात खराब होने के कारण वह पिछले कुछ समय से वृंदावन और आस पास के क्षेत्रों में गाने और नाचने का काम करता था। 

इसके बाद मंगलामुखी गिरोह की नजर उस पर पड़ी और उसे जबरन मंगलामुखी बना दिया गया। युवक का कहना है कि अगर इस मामले की सही प्रकार से जांच हुई तो बहुत बड़ा नेटवर्क निकलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें