फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मीट कारोबारी पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के ठिकानों पर आयकर का छापा, जांच में जुटे अफसर

Sat, 05 Nov 2022 01:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 जुल्फिकार अहमद भुट्टो बसपा से विधायक रह चुके हैं। एचएमए ग्रुप के नाम से उनका मीट का बड़ा कारोबार है। इसे लेकर आयकर विभाग को कई अहम सूचनाएं मिली हैं।
विज्ञापन
जुल्फिकार अहमद भुट्टो के घर पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा के पूर्व विधायक और देश के तीसरे नंबर के मीट निर्यातक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के एचएमए ग्रुप पर आयकर विभाग ने शनिवार सुबह छापा मारा। ग्रुप के देश में 4 राज्यों के 12 शहरों में मौजूद 35 प्रतिष्ठानों, घरों, स्लॉटर हाउस पर आयकर विभाग के 180 से ज्यादा अधिकारियों ने पैरा मिलिट्री फोर्स की मदद से छापे मारे। आगरा में विभव नगर स्थित घर, मलको गली के पैतृक मकान, ताज व्यू स्थित अपार्टमेंट, फतेहाबाद रोड और कुबेरपुर के स्लॉटर हाउस समेत 18 जगहों पर आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की। देर रात तक सभी प्रतिष्ठानों पर आयकर छापा जारी था। आयकर सूत्रों के मुताबिक रविवार शाम तक या कुछ जगहों पर सोमवार तक कार्रवाई चल सकती है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के ठिकानों पर दिल्ली आयकर विभाग ने एक साथ शनिवार सुबह 8 बजे से कार्रवाई शुरू की। एक रात पहले ही आगरा के होटलों में दिल्ली आयकर विभाग के अधिकारी ठहराए गए थे, जो सुबह एक साथ टैक्सियों से निकले। सुबह सीआरपीएफ के साथ प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस का सहयोग छोड़कर पहली बार आयकर विभाग ने आगरा में सीआरपीएफ की मदद ली। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, उन्नाव, मुंबई, रायपुर समेत देश के 12 शहरों में छापे मारे गए। आयकर अधिकारियों के मुताबिक जांच में कई तरह की वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं। कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क जब्त कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज के पूर्वी गेट पर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी

उन्नाव में एओवी स्लॉटर हाउस पर छापा

दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित मांस निर्यातक एओवी स्लाटर हाउस में आयकर विभाग की जांच टीम ने छापा मारा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ पहुंची बीस सदस्यीय टीम ने प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के फोन जब्त किए। इसके बाद कंप्यूटर डेटा और अभिलेख कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। आय-व्यय, स्लाटरिंग, ट्रांसपोर्ट बिल और कर्मचारियों के वेतन व अन्य देयों सहित कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जिस तरह से टीम ने डेरा डाला है उससे जांच कई दिन चलने का अनुमान है। फैक्टरी के चारों गेट पर दो-दो सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। पुलिस को यहां से लौटा दिया गया। अधिकारियों ने स्लाटर हाउस के कंप्यूटर हार्ड डिस्क व फैक्टरी में उत्पादन, भुगतान और वेतन, टैक्स सहित अन्य अभिलेखों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। निर्यात संबंधी अभिलेखों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें