फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार करदाताओं को नहीं देना होगा कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मोदी सरकार ने मध्यवर्गीय आय वाले परिवारों को अपने बजट में बड़ी राहत दी है। अब 5 लाख तक की आय वाले करदाताओं को कर नहीं देना होगा। इससे अधिक आय वाले करदाताओं को भी कर की सीमा में छूट दी गई है। सरकार के इस कदम से करदाता काफी खुश नजर आ रहे हैं। वे सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने 5 लाख तक की आय को कर मुक्त कर दिया है। जबकि अन्य आयकर दाताओं के स्लेव को भी घटाया गया है। जिले 18000 कारोबारी व कर्मी अपनी आयकर रिटर्न दाखिल करके अपना कर जमा करते रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार ने अब इनमें से लगभग 12 हजार कर दाता ऐसे हैं जो पांच लाख तक की आय की श्रेणी में आते हैं। अब इन करदाताओं को अपनी आय में से कुछ भी टैक्स सरकार को नहीं देना होगा। जबकि शेष 8 हजार करदाताओं को भी पांच लाख तक का टैक्स छोड़कर शेष आय का ही टैक्स देना होगा। सरकार के इस कदम से कर दाताओं में खुुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें