फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बसपा के पूर्व विधायक के एचएमए ग्रुप पर 24 घंटे बाद भी आयकर की जांच जारी, अफसरों ने खंगाले रिकॉर्ड

Mon, 07 Nov 2022 09:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आयकर अधिकारियों के मुताबिक जांच में कई तरह की वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं। फर्म से जुड़े अन्य कारोबारियों के रिकॉर्ड भी चेक किए जा रहे हैं। कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क जब्त कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन
मीट निर्यातक जुल्फिकार अहमद भुट्टो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बसपा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो और उनके भाइयों के एचएमए ग्रुप पर आयकर विभाग की सर्च दूसरे दिन रविवार को भी जारी रही। आयकर विभाग को ग्रुप के टर्नओवर के अरबों रुपये में होने के बाद भी आय बेहद कम दिखाए जाने का अनुमान है। इसी को लेकर ठिकानों पर प्रपत्रों की जांच पड़ताल की जा रही है। ग्रुप से जुड़े कारोबारियों के लेनदेन को भी खंगाला जा रहा है। 

35 ठिकानों पर एक साथ शुरू हुई जांच 

आयकर विभाग की जांच शाखा ने मीट निर्यातक एचएमए ग्रुप के दिल्ली, मुंबई, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, उन्नाव समेत 12 शहरों में स्थित 35 ठिकानों पर शनिवार सुबह आठ बजे एक साथ सर्च की शुरुआत की थी। शहर में एमजी रोड स्थित ग्लोरी प्लाजा, ताजगंज की मलको गली, फतेहाबाद रोड, विभव नगर, शहीद नगर, कुबेरपुर समेत 18 ठिकानों पर रविवार को भी विभागीय टीमें सर्च में जुटी रहीं। सर्च में आयकर विभाग के 160 अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन


बसपा के पूर्व विधायक पर आयकर का छापा: 40 देशों में करते हैं मीट का निर्यात, मुनाफा दिखाया कम

आयकर अधिकारियों के मुताबिक जांच में कई तरह की वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं। फर्म से जुड़े अन्य कारोबारियों के रिकॉर्ड भी चेक किए जा रहे हैं। कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क जब्त कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक ग्रुप

एचएमए ग्रुप की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार ग्रुप फ्रोजन मीट का निर्यात करने वाला देश का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। उसका वार्षिक टर्नओवर करीब 2000 करोड़ रुपये का है। ग्रुप की ओर से 99 प्रकार के उत्पादों का निर्यात किया जाता है। 599 मीट्रिक टन से अधिक का उत्पादन ग्रुप प्रतिदिन करता है। कामिल, ब्लैक गोल्ड और एचएमए के नाम से ग्रुप की विदेशों में पहचान बन चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें