फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra College: 199 साल का हुआ आगरा कॉलेज, नवंबर 1823 में रखी गई थी नींव, 67 बीघे में फैला है परिसर

Sun, 06 Nov 2022 02:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नवंबर 1823 में पाठशाला के तौर पर आगरा कॉलेज की नींव सिंधिया राजघराने के राज ज्योतिषी और संस्कृत के विद्वान पंडित गंगाधर शास्त्री ने रखी थी। वर्तमान में यहां 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संस्कृत पाठशाला के तौर पर शुरू हुआ आगरा कॉलेज 199 साल का हो गया है। नवंबर 1823 में इसकी नींव रखी गई थी, अगले साल 200वां वर्ष मनाया जाएगा। इसके लिए कॉलेज प्रशासन कार्यक्रम की रूपरेखा बना रहा है।

विज्ञापन

 
प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला ने बताया कि नवंबर 1823 में पाठशाला के तौर पर इसकी नींव सिंधिया राजघराने के राज ज्योतिषी और संस्कृत के विद्वान पंडित गंगाधर शास्त्री ने रखी थी। कॉलेज का परिसर 67 बीघे में फैला है। पहले मिडिल क्लास फिर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बना और अब उच्च शिक्षा की पढ़ाई हो रही है। 

आगरा कॉलेज में सबसे पहले कला संकाय का संचालन हुआ। इसमें संस्कृत, ज्योतिष और दर्शनशास्त्र में पढ़ाई होने लगी। विधि संकाय के साथ महाविद्यालय की शुरूआत हुई। कॉलेज 199 वर्ष का हो गया है। अब इसका द्विशताब्दी (200 वां) वर्ष का समारोह विहंगम होगा। इसके लिए आयोजन और कार्यक्रम अभी से तय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 संकाय और 15 हजार छात्र-छात्राएं

मीडिया समन्वयक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज में 11 संकाय हैं। इसमें कला, विधि, विज्ञान, ललित कला, शारीरिक शिक्षा संकाय के अलावा स्व वित्तपोषित संकाय में जैव प्रौद्योगिकी, वाणिज्य, अभियांत्रिकी, पत्रकारिता, प्रबंधन और शिक्षा-शिक्षक संकाय हैं। इनमें 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। सात छात्रावास भी हैं।

एनसीसी की तीन विंग

आगरा कॉलेज में एनसीसी की आर्मी, महिला और एयर विंग है। एनएसएस की पांच इकाइयां और रोवर्स रेंजर्स की भी पांच इकाइयां हैं। एनसीसी कैडेट गणतंत्र परेड समेत कई महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हो चुके हैं। एनएसएस की इकाइयां पूरे साल सामाजिक दायित्व निभा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें