फतेहपुर सीकरी। विकास कार्यों की कड़ी में आज नवनिर्मित सड़क जनता को समर्पित की जाएगी। फतेहपुर सीकरी-कागारौल मार्ग से नगला मालियान तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण 2 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।
इस नवनिर्मित मार्ग का लोकार्पण शुक्रवार दोपहर 3 बजे नगला मालियान स्थित काली माता मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल शामिल होंगे और विधिवत फीता काटकर मार्ग का उद्घाटन करेंगे।