- धक्का-मुक्की करने का आरोप, मां-बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मोहल्ला वंशीगोहरा में एक युवती ने पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति घर में घुसकर धक्का मुक्की की। इस दौरान कार और बाइक में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने युवती और मां पर आए दिन इसी तरह से परेशान करने का आरोप लगाया। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी चंद्रशेखर सुमन ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली सीमा आर्या की पुत्री पिछले दो तीन वर्ष से मानसिक होने का नाटक करते हुए कई लोगों से अभद्रता व हाथापाई कर चुकी है। 30 दिसंबर की दोपहर उनके दरवाजे को धक्का देकर वह घर में घुस आई गैराज में खड़े वाहन को धक्का देकर कार में पर गिरा दिया। बाइक को भी धक्का देकर गिरा दिया। उनके दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शोर शराबा सुनकर वह नीचे आए। तब तक युवती ने उनकी पत्नी को धक्का मारकर गिरा दिया। किसी तरह से धक्का मुक्की कर उसे घर से बाहर निकाला। पुलिस के आने पर झगड़ा शांत हुआ। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि युवती नैना और उसकी मां सीमा झगड़ालू किस्म की हैं। कोतवाली पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।