फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युद्ध के बीच... पल-पल सता रही अपनों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। ईरान और इस्रायल के युद्ध में आगरा के कई परिवार दुबई, ओमान व अन्य खाड़ी देशों में फंस गए हैं। ओमान में जैतपुर के सगे भाइयों का परिवार फंसा है। उनके परिजन अपनों का हाल जानने को बेचैन हैं।
विज्ञापन




जैतपुर के सूरज नगर निवासी दो सगे भाई सचिन और नितिन कुमार 10 साल पहले ओमान चले गए थे। वहां उन्होंने मशीनी उपकरण बनाने की कंपनी खोली। इसके बाद अपने परिवार को भी साथ ले गए। वर्तमान में तीसरा भाई अमित सूरजनगर में रह रहा है। उसने बताया कि बड़े भाई सचिन कुमार के साथ पत्नी सपना, बेटी वेदिका व बेटा नक्श भी ओमान में हैं। जब से युद्ध छिड़ा है, तब से हर रोज दोनों भाइयों से फोन पर बात हो रही है। उनकी कुशलता को लेकर परिजन चिंतित हैं। भाइयों ने बातचीत में बताया कि फिलहाल ओमान में शांति है, लेकिन खतरे से इन्कार नहीं किया जा सकता।



जरार के सुरेश, राजवीर और वकील भी दुबई में फंसे हुए हैं। सुरेश के पिता राजाराम ने बताया कि बेटे की कुशलता के लिए परेशान हूं। फोन पर रोजाना बात हो रही है, लेकिन मन बहुत घबरा रहा है। बेटे ने मुझे फोन पर बताया था कि दुबई में हालात अभी सामान्य हैं। राजवीर और वकील ने भी परिजन को हिम्मत से काम लेने को कहा है।
विज्ञापन




खाड़ी देशों में प्रभावितों को चिह्नित करने दौड़े लेखपाल



बाह। ईरान-इस्रायल जंग के बीच खाड़ी देशों में फंसे बाह क्षेत्र के लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू हो चुका है। सोमवार को लेखपाल व राजस्व टीमें गांव में दौड़ी। घर-घर दस्तक देकर खाड़ी देशों में बसे लोगों के नाम-पते पूछे। तहसीलदार बाह संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि राजस्व टीमें परिवार और खाड़ी देशों में फंसे लोगों की जानकारी जुटा रही है। ऐसे लोगों की सूची तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से शासन भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें