फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिल्कीपुर में जनता ने नहीं, शासन-प्रशासन ने वोट डाला

Mon, 10 Feb 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
करहल के गांव नगला वदा में पहुंचे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव।
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। तहसील क्षेत्र के गांव नगला वदा में सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव फाग गायन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जनता ने नहीं, शासन और प्रशासन ने वोट डाला। जनता वोट डाल पाती तो समाजवादी पार्टी जीत दर्ज करती।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ को लेकर कहा कि वहां अव्यवस्थाएं हैं। सरकार को वहां हुए हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देनी चाहिए। सरकार पूर्ण रूप से उस घटना की जिम्मेदारी स्वीकार करे। स्पष्ट है कि अगर प्रयागराज में व्यवस्थाएं दुरुस्त होती तो श्रद्धालुओं को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। गांव नगला वदा में शिवपाल सिंह के साथ सपा नेता जीवन यादव, डॉ. राम कुमार यादव, रनवीर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें