फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी निर्भय में गृह क्लेश के चलते विवाहिता लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। सोमवार दोपहर विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव गढ़ी निर्भय निवासी विनोद यादव का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व थाना शिकोहाबाद के गांव दाहिनी निवासी वर्षा से हुआ था। पुलिस के मुताबिक परिजन ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती थी। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन उनके बीच अनबन बंद नहीं हुई। सोमवार दोपहर एक बजे करीब वर्षा ने कमरे में साड़ी से फंदा कसकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

सूचना पर मृतका के पिता विनोद उर्फ ब्रदर यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन बेटी को ससुरालियों द्वारा परेशान करने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष अंजीश कुमार का कहना है कि विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें