फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी को लगी गोली, लूट के मामले में था वांछित

Thu, 29 May 2025 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी के दबोच लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
डाॅ. सुकन्या शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर पुलिस ने सीओडी मैदान के पास मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी केशव बघेल उर्फ नहनू को गिरफ्तार कर लिया। वह लूट के मामले में वांछित था। पुलिस के घेरने पर उसने गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 16 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


एसीपी सदर डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि 12 नवंबर 2024 को राजपुर चुंगी में महिला से लूट की घटना हुई थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। मंगलवार रात को बाइक सवार बदमाश को सीओडी मैदान के पास घेर लिया गया। 

केशव बघेल अमरपुरा, जगदीशपुरा में किराए पर कमरा लेकर रहता है। मूलरूप से शारदा विहार का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने महिला से लूट की वारदात को अपने साथी फारुख के साथ अंजाम दिया था। वह पूर्व में ही जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें