कासगंज के गांव सुल्तानपुर में मूंगफली की फसल में गिरा पड़ा एचटी लाइन का पोल ।
कासगंज। आंधी मेंं सुल्तानपुर के खेतों में गिरा हाई टेंशन (एचटी) लाइन का विद्युत पोल अब तक नहीं हटाया है। खेतों में तार व पोल पड़े रहने से किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि वे मूंगफली सहित अन्य फसलों की देखभाल नहीं कर पा रहे।जिले में 21 मई की रात आई आंधी बारिश ने काफी तबाही मचाई। जिले भर में लगभग 400 बिजली के पोल गिरे। विभाग के कर्मी लगातार आंधी से प्रभावित आपूर्ति को बहाल करने में जुटे हुए हैं। इसके बाद भी पूरी तरह से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ग्राम सुल्तानपुर में आंधी से खेत में 11 हजार की लाइन का पोल टूटकर गिर गया था। इसके साथ ही लाइन के तार भी खेतों में पड़े हुए है। पोल के नहीं हटने से किसान करंट के डर से चिंतित हैं। इससे वे खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। इसका असर फसलों पर पड़ रहा है।