फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवर के गांव खजुरिया में एक युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया में मंगलवार शाम एक युवक ने जहर खा लिया। आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक ने खुदकुशी क्योंकि इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया निवासी 40 वर्षीय बिजेंद्र सिंह दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। दो दिन पूर्व वह छुट्टी पर घर आया था। मंगलवार की शाम करीब तीन बजे उसने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। जब हालत खराब हुई तो परिजन अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बिजेंद्र ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई सही वजह नहीं बता सके। चर्चा है कि घरेलू कलह के चलते युवक द्वारा खुदकुशी की गई। हालाकि पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें