फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 दिन में सपा नेता का बेटा हाथ नहीं आया, अब कुर्की पूर्व नोटिस जारी

Wed, 13 Nov 2019 02:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
कुर्की नोटिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जगदीशपुरा में 11 वीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में सपा नेता के फरार चल रहे बेटे का पुलिस 40 दिन में भी कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने कुर्की पूर्व नोटिस (धारा 82) जारी कर दिया है। उस पर 10 हजार का ईनाम घोषित है।

विज्ञापन


छात्रा के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया था। इसकी वीडियो भी बनाई थी। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। पुलिस उस समय आरोपियों को बचाने में लगी थी। केस छेड़छाड़ में दर्ज कर आरोपी थाने से छोड़ दिए गए थे।

आईजी रेंज ए सतीश गणेश के पास मामला पहुंच जाने पर दुष्कर्म की धारा लगाई गई और चार आरोपी पकड़े गए। मुख्य आरोपी सपा नेता का बेटा बताया गया है। सपा नेता आगरा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुका है। उसके बेटे की तलाश में पुलिस फेल साबित हो रही है।
विज्ञापन


उसकी अंतरिम जमात की अर्जी खारिज हो चुकी है। उसे शरण देने वाले तीन लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है लेकिन उसका सुराग नहीं मिल रहा।

सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट पहले से जारी है, अब कुर्की पूर्व नोटिस जारी हो गया है। इसे उसके घर पर चस्पा किया जाएगा।

25 हजार का हो सकता है ईनाम
पुलिस ने उसके खिलाफ इनाम की राशि बढ़ाने की फाइल तैयार कर ली है। अगर वह जल्द ही हाथ नहीं आता है तो उस पर 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये का इनाम कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें