फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस बैंक के खाते से निकाल लिए 80 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक्सिस बैंक से धोखाधड़ी करके एक खाताधारक के 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शेफाली माहेश्वरी पुत्री आदेश माहेश्वरी निवासी गली नलवाली मोहल्ला जय जयराम का एक्सिस बैंक में खाता है। उसके खाते से 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के मध्य 80 हजार रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए गए। जब वह बैंक पहुंची और अपनी पासबुक में एंट्री कराई तब इस बात की जानकारी हुई।
विज्ञापन

उन्होंने मामले की शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक से की। उनको बताया कि उसने न तो एटीएम से धन की निकासी की है और न ही अपने हस्ताक्षर के माध्यम से ही धन की निकासी की है। बैंक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धन निकासी का वाउचर उपलब्ध कराया। जिस पर फर्जी हस्ताक्षर पाए गए। यह देखकर पीड़िता दंग रह गई। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें