कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन मधुवन प्रतिष्ठान में किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी में चित्रों का अवलोकन किया और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी का भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार पुंढीर, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरी शंकर शर्मा ने चित्र अवलोकन किया। प्रतियोगिता में प्रथम मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल के ऋषभ कश्यप, द्वितीय लॉर्ड रामा पब्लिक स्कूल की वर्षा, तृतीय स्थान पर लॉर्ड रामा पब्लिक स्कूल की उर्वशी और मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल की मालती कश्यप संयुक्त रूप से रहीं। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बच्चों को एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे मे विस्तार से बताया। इस दौरान प्रदीप चौहान, राजकुमार दिवाकर, आशीष राजपूत, पंकज कुलश्रेष्ठ, मनीष राजपूत, रवि राजपूत, रूपेंद्र, पारस सोनी, प्रभा शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद