फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू लगते ही दिल्ली से प्रवासी मजदूरों का पलायन तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिल्ली में एक एक सप्ताह के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों का पलायन तेज हो गया है। इसी के साथ ही रोडवेज ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रोडवेज ने दिल्ली से आने वाले प्रवासियों को देखते हुए मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ा दी, जिससे आने वाले प्रवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

जिले के बढ़ी संख्या में लोग दिल्ली व अन्य राज्यों में रहकर नौकरी पेशा से जुड़े हुए है। पिछले साल कोरोना के चलते लॉकडाउन लगने से ऐसे मजदूरों को अपने घरों तक लौटने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिससे इस साल कोरोना की दस्तक होते ही लोगों के अपने घरों को लौटना शुरू कर दिया है, लेकिन सोमवार को जैसे ही दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के कर्फ्यू की घोषणा की प्रवासियों का पलायन तेज हो गया। प्रवासियों के पलायन को देखते हुए रोडवेज ने भी यात्रियों को लाने के लिए बसों की संख्या में इजाफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें