मैनपुरी। ऑनलाइन शॉपिंग करने के बाद कुछ लोगों द्वारा पसंद न आने पर माल की वापसी की जाती है। फरवरी माह में एक कंपनी को करीब 90 मोबाइल वापस किए गए। इनके आईएमआई नंबर बदल दिए गए। डिलीवरी करने वाली कंपनी के एक कर्मी की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी है।
कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी प्रतीक डागर फ्लिपकार्ट का डिलीवरी हब चलाने वाली कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार को उसने एसपी अशोक कुमार राय को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि फरवरी में कई लोगों द्वारा की गई बुकिंग पर डिलीवरी किए गए मोबाइल में से करीब 90 की ऑनलाइन वापसी की गई। सभी मोबाइल को उनकी डिलीवरी कंपनी द्वारा पिकअप किया गया। इन मोबाइल के आईएमआई नंबर को बदल दिया गया है। उसे शक है कि खरीदार व डिलीवरी बॉय की मिली भगत से यह कृत्य किया गया है। एसपी ने मामले की जांच साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को सौंपी है।