फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के मनमाने बिल की करें शिकायत: 24 घंटे में समाधान, आईएमए का हेल्पलाइन नंबर जारी, शिकायत प्रकोष्ठ बनाया

Sat, 15 May 2021 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत का पूरे विवरण के साथ आईएमए भवन, तोता का ताल में शिकायत पेटिका में डाल सकते हैं। वेबसाइट http://www.imaagra.org पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 8909971071 पर भी संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
अस्पतालों के मनमाने बिल की करें शिकायत, आईएमए ने बताया शिकायत प्रकोष्ठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से एक शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया है। इसमें आईएमए के सदस्य अस्पतालों में इलाज और बिल के संबंध में शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। सेल 24 घंटे के अंदर शिकायतों का निस्तारण करेगा। हेल्पलाइन नंबर 9412516515 पर फोन करके सहायता ली जा सकती है। 

विज्ञापन


अस्पतालों की इलाज और अधिक बिल वसूले जाने के संबंध में लगातार शिकायतें हो रही हैं। जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायतें भेजी जा रही हैं। इस संबंध में शुक्रवार शाम को आईएमए भवन, तोता का ताल में एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया।

अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत का पूरे विवरण के साथ आईएमए भवन, तोता का ताल में शिकायत पेटिका में डाल सकते हैं। आईएमए की वेबसाइट http://www.imaagra.org पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। किसी सहायता के लिए 8909971071 पर भी संपर्क किया जा सकता है। वार्ता में डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. आरएम पचौरी, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. पंकज नागायच, डॉ. सचिन मल्होत्रा, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. शरद गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह सदस्यीय प्रकोष्ठ बनाया गया है 
शिकायतों की सुनवाई के लिए छह सदस्यीय सेल बनाया गया है। शिकायत प्रकोष्ठ के संयोजक पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी हैं। सदस्यों में डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. वाईबी अग्रवाल, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. रनवीर त्यागी और डॉ. जितेंद्र चौधरी हैं।

आत्मघाती कदम: कासगंज में दंपती ने जहर खाकर दी जान, मातम में बदलीं ईद की खुशियां

मथुरा में कोरोना का प्रकोप: संक्रमण से पांच की मौत, 474 नए पॉजिटिव केस, जानिए कहां मिले नए मरीज
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें