फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल: मरीजों की मौत, ऑक्सीजन की कमी और लापरवाही पर बन रही रिपोर्ट

Wed, 04 Aug 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

समिति ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। पता लगा कि 26 अप्रैल को 10 मरीजों की मौत अस्पताल में हुईं। लगभग सभी मरीजों ने ऑक्सीजन की कमी बताई और अस्पताल प्रशासन ने 25 अप्रैल को ही इसकी जानकारी दे दी थी।
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री पारस अस्पताल में दमघोंटू मॉकड्रिल की जांच कर रही आईएमए की समिति तीन मुख्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसमें 26 अप्रैल को मरीजों की मौत, ऑक्सीजन की कमी और इलाज में लापरवाही के बयानों को प्रमुखता दी है।

विज्ञापन

समिति को डॉ. अरिन्जय जैन की ओर से 91 मरीजों की सूची मिली थी। समिति ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। पता लगा कि 26 अप्रैल को 10 मरीजों की मौत अस्पताल में हुईं। लगभग सभी मरीजों ने ऑक्सीजन की कमी बताई और अस्पताल प्रशासन ने 25 अप्रैल को ही इसकी जानकारी दे दी थी। खुद ने ही सिलिंडर की व्यवस्था की। ऐसे परिजन भी रहे, जिन्होंने इलाज में लापरवाही बताई, इस कारण 27 अप्रैल को अपने मरीज को यहां से लेकर चले गए थे। इन सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर आईएमए अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। 
बयानों के आधार पर रिपोर्ट
मरीज और उनके परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी, इलाज में लापरवाही भी बताई है। 10 की ही मौत सामने आई हैं, हेल्प लाइन नंबर पर भी किसी और ने संपर्क नहीं किया है। ऐसे में बयानों के आधार पर रिपोर्ट बन रही है। - डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य, जांच समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बनाई जा रही रिपोर्ट
पहला बिंदु: 26 अप्रैल को 10 मरीजों की मौत अस्पताल में हुई। इनके मृत्यु प्रमाणपत्र संलग्न किए है। 
दूसरा बिंदु: अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, लगभग सभी मरीज और उनके परिजनों ने यह जानकारी दी है।
तीसरा बिंदु: इलाज में अस्पताल में बरती गई लापरवाही, अव्यवस्थाएं रहीं, अपने सिलिंडर लेकर आए। 

जांच में मिली मुख्य जानकारी
- 26 अप्रैल की सुबह 10:30 बजे सीसी टीवी कैमरे कर दिए गए थे बंद।  
- दोपहर से मरीजों के मरने की दी जानकारी, देर रात तक निकाले गए शव।
- इलाज में लापरवाही पर 27 अप्रैल को परिजन सात मरीजों को ले गए। 
- 25 की रात को परिजनों को सुबह तक की ही ऑक्सीजन होने की दी जानकारी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें