फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर बोर्ड लगा रखा है जिम और मसाज पार्लर का, अंदर चल रहा 'नशे का कारोबार'

Mon, 12 Aug 2019 02:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हुक्का बार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के कमला नगर और सदर बाजार में हुक्का बार फिर से गुलजार हो गए हैं। अंतर सिर्फ इतना आया है कि दो महीने पहले इनके बोर्ड पर हुक्का बार लिखा था, अब ऐसा नहीं है। कमला नगर में बोर्ड जिम का है, अंदर हुक्का बार चल रहा है। सदर बाजार में मसाज पार्लर का बोर्ड है, चल रहा है हुक्का बार।
विज्ञापन


कमला नगर ई-ब्लॉक में रहने वाली रजनी अग्रवाल ने तीन महीने पहले जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत की थी कि उनके घर के पास हुक्का बार चल रहा है। पुलिस ने इसे बंद करा दिया। रजनी का कहना है कि अब यह बार श्रीचौक के पास चल रहा है, इस पर बोर्ड जिम का लगा है।

कमला नगर के ब्रज विहार निवासी पंकज अग्रवाल ने बताया कि उनके परिचित का बेटा हुक्का बार में जाकर बिगड़ गया था। कमला नगर और बल्केश्वर में 10 हुक्का बार चल रहे हैं। इनमें फ्लेवर के नाम पर नशा कराया जा रहा है। इनमें धीमी रोशनी रखी जाती है ताकि एक-दूसरे को लोग पहचान न सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं से वसूले जा रही मोटी रकम

युवाओं से एक ही दिन में पांच सौ से एक हजार तक वसूल लिए जाते हैं। सदर बाजार, यमुना किनारा रोड, ताजगंज में भी हुक्का बार चल रहे हैं। सदर में पुलिस ने जिस हुक्का बार को दो महीने पहले बंद कराया था, उसके बराबर में ही फिर से खुल गया है। इस पर बोर्ड मसाज पार्लर का लगा है।

बिगड़ रहे बच्चे... चोरी तक कर रहे

- पिछले साल छत्ता में एक ट्यूटर ने हुक्का बार का चस्का लगाकर छात्र को ब्लैकमेल किया था। छात्र घर में चोरी करता था। हरीपर्वत थाना पुलिस ने ट्यूटर को जेल भेजा था।
- दो महीने पहले सिकंदरा के अपार्टमेंट में बच्चे घरों में ही चोरी करते मिले थे। इनसे पूछताछ में पता चला था कि ये सदर और कमला नगर के हुक्का बार में जाने के लिए घर से पैसे चुराते थे।

इस संबंध में एसपी सिटी ने कहा कि हुक्का बार पूरी तरह से अवैध हैं, इनकी कोई अनुमति नहीं है। कुछ दिन पहले हुक्का बार को बंद कराया गया था। अब जो भी हुक्का बार चल रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें