फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: अधबने मकान में बन रहे थे अवैध हथियार, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़; दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Jan 2024 10:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

विजय नगर में अधबने मकान में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। सूचना के बाद पुलिस ने यहां छापा मारा। यहां से दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही पांच अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण भारी मात्रा में बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में एक अधबने मकान में अवैध शस्त्र बनाए जा रहे थे। पुलिस ने शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके कब्जे से पांच बने और पांच अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण भारी मात्रा में बरामद किए हैं। आरोपी शस्त्र कहां खपाते थे इसकी जानकारी करने के लिए पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए विजय नगर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी एक अधबने मकान में संचालित हो रही थी। जिसमें रात के समय हथियार तैयार किए जा रहे थे। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में माहौल बिगाड़ा जा सके। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने ओमनगर लवकुश नगर निवासी महेंद्र और विजय नगर मूल रूप से टूंडला के छियारी निवासी अशोक निषाद को अवैध शस्त्र तैयार करते हुए गिरफ्तार किया है। इनके पास से दस तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं।

1500 से 2000 में बेचते थे तमंचा
सीओ सदर अंबरीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इन्होंने अब तक किस -किस को तमंचों की बिक्री की है। आरोपी एक तमंचा 1500 से 2000 रुपये में बेचते थे। पूरे गैंग की जड़ तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। कोर्ट से आरोपियों को रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें