फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: जड़ से काट दिया पापड़ी का पेड़, वन विभाग पहुंचा तो खुली पोल; अब दर्ज हुई FIR

Thu, 12 Nov 2026 07:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सदर क्षेत्र में वैष्णों कॉलोनी के सामने पापड़ी का पेड़ अवैध रूप से जड़ से काट दिया गया। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने सेवला सराय निवासी विजय पाल के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर स्थित वैष्णों कॉलोनी के सामने अवैध रूप से पापड़ी का पेड़ का दिया गया। मामले में वन विभाग के वनरक्षक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ताज फारेस्ट कॉलोनी, सदर बाजार निवासी वनरक्षक संदीप कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को सूचना मिली कि सेवला सराय, सैमरी रोड, वैष्णों कॉलोनी के सामने पापड़ी के वृक्षों को अवैध रूप से काटा जा रहा है। इस पर वो जांच के लिए पहुंच गए। सूचना सही पाई गई। पेड़ को जड़ से काटा गया था। पूछताछ में पता चला कि पेड़ को सेवला सराय निवासी विजय पाल ने काटा है।
विज्ञापन


उन्होंने उसके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी सदर अमीषा सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें