फर्जी बिल्टी बनाकर हरियाणा से बिहार तस्करी को ले जाई जा रही 25 लाख रुपये की शराब सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर ट्रक में भूसा के नीचे छिपाकर शराब लेकर जा रहे थे, इनको कोतवाली देहात पुलिस और स्वॉट टीम ने पकड़ा है।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह को सूचना मिली कि एक ट्रक में भूसा के नीचे शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। स्वॉट टीम और आबकारी टीम को साथ लेकर जावड़ा नहर पुल के पास चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान ट्रक को पकड़ा लिया गया। तलाशी लेने पर भूसे की बोरियों के नीचे छुपाकर तस्करी को हरियाणा से बिहार ले जायी जा रही गैर प्रांतीय अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।